करंट अफेयर्स - 03 नवंबर, 2025 । Current Affairs 03 November, 2025
प्रवाइग द्वारा भारतीय सेना के लिए लॉन्च किये गए भारत के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल का नाम वीर हैI करंट अफेयर्स - 03 नवंबर, 2025
One Liner
1. शिक्षा मंत्रालय ने किस कक्षा से सभी विद्यालयों में AI शुरू करने की घोषणा की है? – कक्षा 3
2. चेन्नई के 16 साल के इलमपर्थी एआर भारत के कौन से शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं? – 90 वें
3. प्रवाइग द्वारा भारतीय सेना के लिए लॉन्च किये गए भारत के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्या नाम है? – वीर
4. ओलंपिक पदक विजेता मैनुअल फ्रेडरिक का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। वे किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे? – हॉकी
5. भारत में पूरी तरह से पहली डिजिटल राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालन जनगणना 2025 कहाँ शुरू की गयी? – कोच्चि
6. FIDE चेस वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी का नाम बदलकर हाल ही में किया गया है? – विश्वनाथन आनंद कप
7. 1 नवंबर को किन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया? – कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश
8. यूनेस्को द्वारा रचनात्मक पाक – कला का शहर (सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी) के रूप में शामिल होने वाला दूसरा शहर बन गया है? – लखनऊ
9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अत्यंत गरीबी से मुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य बनने की घोषणा की है? – केरल
10. विश्व शाकाहारी दिवस हर साल कब मनाया जाता है?- 1 नवंबर
11. परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पोसाइडन अंडर वाटर ड्रोन का परीक्षण किसने किया है? – रूस
12. रामदरश मिश्रा कौन थे जिनका 101 साल की आयु में निधन हो गया? – साहित्यकार
13. डॉ. दीपक मित्तल को किस देश में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है? – संयुक्त अरब अमीरात
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.