Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
One Liner Current Affairs · 28 May 2024

करंट अफेयर्स - 28 मई, 2024

CA

Latest Current Affair Editorial Team

2 min read

Share

SarkariForms, आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 28 मई, 2024 के Current Affairs की जानकारी दी जा रही है। बता दें कि भारत की सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, PCS, SSC CGL, Railways, Indian Army, Indian Navy, Indian Airforce, CISF, BSF, PSU Company और Banking में करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। आज के इस क्विज में FIH हॉकी प्रो लीग, कार्...

One Line

  1. हर वर्ष 28 मई को दुनियाभर में ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ (World Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है।
  2. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला में ‘कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग्स केंद्र’ का उद्घाटन किया है। 
  3. वैश्विक निवेश बैंक ‘गोल्डमैन सैक्स’ ने वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है।
  4. एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में भारत ने ‘अर्जेंटीना’ को पांच गोल से हराया है। 
  5. जिनेवा स्थित प्लेस डेस नेशंस में ‘वॉक द टॉक’ योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
  6. केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली में ‘प्रगति-2024’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। 
  7. ‘गाम्बिया’ के मध्य-स्तरीय सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का चौथा मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में शुरू हुआ है। 
  8. ‘बार्सिलोना’ ने UEFA विमेंस चैंपियंस लीग का ख़िताब अपने नाम किया है। 
  9. पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज ‘बाबर आजम’ T20 क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
  10. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन ‘नई दिल्ली’ में किया गया है। 
  11. भारतीय रिजर्व बैंक ने हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड पर 3.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
  12. आयुष मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
  13. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) सदस्यों ने आनुवंशिक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान की सुरक्षा के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  14. तेलंगाना सरकार ने तम्बाकू और गुटखा उत्पादों की बिक्री, उत्पादन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  15. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने लीबिया के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।
  16. WHO ने जिनेवा में आयोजित किया "वाक द टॉक" योग सत्र का कार्यक्रम।
  17. चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं ने सियोल में नौवें त्रिपक्षीय शिखर सम्मलेन का आयोजन किया।
  18. गीतानास नौसेदा ने जीता लिथुआनिया का राष्ट्रपति चुनाव ।
  19. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के राजनीतिक दर्शन पर आधारित AI मॉडल लांच किया ।
  20. फ्रांस ने ASMPA-R परमाणु वायु-प्रक्षेपित क्रूज़ मिसाइल का पहला सफल प्रक्षेपण किया।
  21. तमिलनाडु की आइडल विंग CID ने की थाईलैंड से "डांसिंग कृष्णा" की मूर्ति लाने की घोषणा।
  22. Made In India चेरापूंजी ईस्टर्न क्राफ्ट जिन ने ग्लोबल स्पिरिट्स मर्स्टर्स प्रतोयोगिता में 55 देशों के 110 ब्रांड्स को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
  23. आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण - Periodic Labour Force Survey (PLFS) सर्वेक्षण के अनुसार जनवरी-मार्च 2024 की तिमाही में युवा बेरोज़गारी दर में केरल शीर्ष पर।

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

One Liner

करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026 I Current Affairs 02 October, 2026

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन सिंगापुर एयरलाइंस बन गयी है I करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026

Read · हिन्दी Quiz