Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

1 अप्रैल का इतिहास (1 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 43 entries

Share

देश और दुनिया में 1 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

1 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1976 में आज ही के दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी। 1582 में 1 अप्रैल के दिन ही फ्रांस में फूल्स डे की शुरुआत हुई थी।

1 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • 2008 -
    • मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
    • अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
  • 2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
  • 2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
  • 2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
  • 2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
  • 1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
  • 1997 - आज ही के दिन मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं थीं।
  • 1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
  • 1979 - 1 अप्रैल के दिन ही ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ था।
  • 1976 - आज ही के दिन स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
    • 1 अप्रैल के दिन ही दूरदर्शन को रेडियो से अलग करके दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी।
  • 1973 - आज ही के दिन भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओ’ अभियान चलाया गया था।
  • 1969 - 1 अप्रैल के दिन ही भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ था।
  • 1936 - आज ही के दिन ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था।
  • 1935 - 1 अप्रैल से ही भारतीय रिजर्व बैंक ने काम करना शुरू किया था।
  • 1933 - आज ही के दिन पाकिस्तान कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी।
  • 1912 - 1 अप्रैल को ही दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया था।
  • 1891 - आज ही के दिन फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ था।
  • 1878 - 1 अप्रैल के दिन ही कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया था।
  • 1839 - आज ही के दिन कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था।
  • 1582 - 1 अप्रैल के दिन ही फ्रांस में फूल्स डे की शुरुआत हुई थी।

1 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1986 - वीरेन्द्र सिंह - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
  • 1952 - ओ. पी. शर्मा - भारत के प्रसिद्ध जादूगर थे।
  • 1941 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
  • 1937 - आज ही के दिन भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ था।
  • 1936 - 1 अप्रैल के दिन ही हिंदी सिनेमा की 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का जन्म हुआ था।
  • 1929 - आज ही के दिन उपन्यासकार मिलान कुंदेरा का जन्म हुआ था।
  • 1922 - 1 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी लेखक विलियम मैनचेस्टर का जन्म हुआ था।
  • 1911 - आज ही के दिन भारतीय एथलीट फौजा सिंह का जन्म हुआ था।
    • 1 अप्रैल के दिन ही प्रमुख कवि और लेखक केदारनाथ अग्रवाल का जन्म हुआ था।
  • 1891 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ था।
  • 1889 - 1 अप्रैल के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।
  • 1927 - जोगेश दास - असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

1 अप्रैल को हुए निधन

  • 2015 - आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ था।
  • 2010 - 1 अप्रैल के दिन ही पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ था।
  • 1977 - आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन हुआ था।
  • 1907 - 1 अप्रैल के दिन ही कथाकार और इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन हुआ था।

1 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • ओडिशा स्थापना दिवस (उत्कल दिवस)- उड़ीसा के अलग राज्य बनने के उपलक्ष्य में।
  • मूर्ख दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.