Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

1 फरवरी का इतिहास (1 February Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 6 min read 66 entries

Share

देश और दुनिया में 1 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

1 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2017 में आज ही के दिन भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया था। आपको बता दें कि 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया था। 1977 में 1 फरवरी के दिन ही ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ था। 1977 में आज ही के दिन भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुई थी।

1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017 - आज ही के दिन भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया था। आपको बता दें कि 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया था। 
  • 2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
  • 2009 - 1 फरवरी के दिन ही मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का खिताब जीता था।
    • आज ही के दिन चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से शिकस्त दी थी।
  • 2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
  • 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
  • 2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
  • 2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
  • 2003 - 1 फरवरी के दिन ही अंतरिक्ष से वापिस लौटते समय हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्रियों की जान चली गई थी।
  • 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
  • 1998 - आज ही के दिन पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप जीती थी।
  • 1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
  • 1992 - 1 फरवरी के दिन ही केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया था।
    • भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
  • 1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
  • 1985 - आज ही के दिन मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1977 - 1 फरवरी के दिन ही भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुई थी।
    • आज ही के दिन ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ था।
    • भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
  • 1976 - 1 फरवरी के दिन ही ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ था।
  • 1974 -
    • साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
    • क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
  • 1972 - आज ही के दिन ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ था।
  • 1964 - 1 फरवरी के दिन ही भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई थी।
  • 1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
  • 1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
  • 1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
  • 1949 - आज ही के दिन ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया था।
  • 1924 - 1 फरवरी के दिन ही यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता दी थी।
  • 1922 - आज ही के दिन असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गांधी ने भारत के वायसराय को दी थी।
  • 1908 - पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।
  • 1884 - 1 फरवरी के दिन ही डाक बीमा योजना लागू हुई थी।
  • 1881 - आज ही के दिन दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई थी।
  • 1855 - 1 फरवरी के दिन ही ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ था। 
  • 1827 - आज ही के दिन कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई थी।
  • 1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
  • 1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
  • 1793 - फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
  • 1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।

1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1995 - सुशीला लिकमाबाम - भारत की जूडो खिलाड़ी हैं।
  • 1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर।
    • अब्दुल खालेक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1969 - हिमंता बिस्वा सरमा - भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हैं।
  • 1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ
  • 1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता
  • 1956 - 1 फरवरी के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म हुआ था।
  • 1955 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म हुआ था।
  • 1946 - ई. के. मॉलोंग - मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1943 - एमकीर्ति सिंह - मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।
  • 1939 - कलाम अंजी रेड्डी - दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
  • 1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
  • 1915 - 1 फरवरी के दिन ही हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म हुआ था।
  • 1902 - अनिल कुमार दास - भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वह कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।
  • 1899 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा - भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1861 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1854 - अब्बास तैयबजी - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।

1 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2016 - मधुकर हीरालाल कनिया - भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 2013 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
  • 2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ
  • 1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
  • 1952 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
  • 1882 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।

1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • तटरक्षक दिवस
  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.