Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

11 अगस्त का इतिहास (11 August Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 2 min read 21 entries

Share

हर तारीख अपने साथ इतिहास के पन्नों में कई यादगार घटनाएँ समेटे रहती है। 11 अगस्त भी कुछ ऐसी ही खास घटनाओं और व्यक्तित्वों का गवाह बना है, जिन्होंने दुनिया और समाज के चेहरे को बदलने में अहम भूमिका निभाई...

आइए जानते हैं 11 अगस्त से जुड़ी कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में।

11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।
  • 2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
  • 2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
  • 2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन। भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
  • 2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
  • 2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • 1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
  • 1961 - दादरा और नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त हुआ।

11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1974 - अंजू जैन, भारतीय क्रिकेटर।
  • 1961 - चन्द्र शेखर बेल्लाना - भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1954 - यशपाल शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर, जो 1983 में पहली बार 'क्रिकेट विश्वकप' विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।
    • एम. वी. नरसिम्हा राव, भारतीय क्रिकेटर।
  • 1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
  • 1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
  • 1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
  • 1892 - आर्ची विलेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।

11 अगस्त को हुए निधन

  • 2020 - राहत इंदौरी - प्रसिद्ध उर्दू शायर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार थे।
  • 2018 - वी.एस. नायपॉल - भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।
  • 2000 - पी. जयराज, अभिनेता।
  • 1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
  • 1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.