आज का इतिहास · Today in History
11 जनवरी का इतिहास (11 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 11 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...
11 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1955 में आज ही के दिन भारत के अखबार के कागज का उत्पादन शुरू हुआ था। 1922 में 11 जनवरी को ही डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी।
11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2020 - भारतीय उद्योग परिसंघ और JPC के साथ साझेदारी में इस्पात मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के द ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता में एक एकीकृत स्टील हब के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के 'पूर्वावोदय त्वरित विकास' की शुरूआत का आयोजन किया। इस हब का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' और 'राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल' का उद्घाटन किया।
- 2010 -
- भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
- भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। इनमें आतंकवाद निरोधी सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन सुरक्षा समझौते शामिल हैं।
- दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।
- 2009 - आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की। अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
- 2008 -
- कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
- संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
- 2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
- 2005 -
- यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
- रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
- 2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
- 2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
- 2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
- 1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
- 1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
- 1995 -
- कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।
- सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
- 1993 - सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
- 1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
- 1970 - अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।
- 1962 - हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई।
- 1955 - भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
- 1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
- 1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
- 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।
- 1922 - आज ही के दिन ही डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी।
- 1866 - आस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये।
- 1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
- 1759 - 11 जनवरी के दिन ही अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई थी।
- 1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
- 1613 - जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
- 1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1993 - अंकिता रैना - भारतीय टेनिस खिलाड़ी और महिला एकल में वर्तमान भारतीय नंबर एक हैं।
- 1973 - राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1965 - मदन कौशिक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1958 - बाबूलाल मरांडी - भारतीय राज्य झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 1954 - अनलजीत सिंह - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं।
- 1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 1927 - सरस्वती राजामणि - भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस थीं।
- 1927 - लुइस प्रोतो बार्बोसा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)' से था।
- 1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।
- 1842 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
11 जनवरी को हुए निधन
- 2022 - रेखा कामत - भारत की जानी-मानी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।
- 2018 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।
- 1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
- 1966 - लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री।
- 1962 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.