Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

12 जनवरी का इतिहास (12 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 62 entries

Share

देश और दुनिया में 12 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

12 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1950 में आज ही के दिन ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया था। 1984 में 12 जनवरी के दिन ही स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गई थी।

12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
    • रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।
  • 2018 - इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
  • 2015 - कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
  • 2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
    • कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
  • 2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। 
    • इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
  • 2008-
    • कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
    • दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
  • 2007 - हिन्दी फ़िल्म 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
  • 2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 2005 - आज ही के दिन टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था।
  • 2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
  • 2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
  • 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
  • 2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
  • 1998 - 12 जनवरी के दिन ही यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए थे।
  • 1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
  • 1990 - 12 जनवरी के दिन ही रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
  • 1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा।
  • 1948 - आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया था।
  • 1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
  • 1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • 1908 - 12 जनवरी के दिन ही पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया था।
  • 1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
  • 1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
  • 1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1999 - आर्या राजेंद्रन - तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर हैं।
  • 1991 - हरिका द्रोणावल्ली - भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।
  • 1990 - मनोज सरकार - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
  • 1972 - प्रियंका गाँधी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष
  • 1964 - दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
  • 1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ
  • 1958 - अरुण गोविल - भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता हैं।
  • 1943 - सुमित्रा भावे - सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।
  • 1940 - एम. वीरप्पा मोइली - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1936 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1931 - अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
  • 1927 - डार्विन दीनघदो पग - भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
  • 1918 - महर्षि महेश योगी - प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे, जिन्होंने योग को भारत के बाहर भी प्रसिद्धि दिलाई।
  • 1917 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी
  • 1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
  • 1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
  • 1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
  • 1869 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
  • 1863 - स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक

12 जनवरी को हुए निधन

  • 2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
  • 2004 - रामकृष्‍ण हेगड़े - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 2000 - वी. आर. नेदुनचेज़ियन - तीन बार तमिल नाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
  • 1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
  • 1976 - अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
  • 1966 - नरहर विष्णु गाडगिल - राजनेता, अर्थशास्त्री, लेखक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे।
  • 1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
  • 1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।

12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.