आज का इतिहास · Today in History
12 नवंबर का इतिहास (12 November Ka Itihas)
देश और दुनिया में 12 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...
12 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1943 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक - बी. एन. सुरेश का जन्म हुआ था I
12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1781 - अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर क़ब्ज़ा किया।
1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।
1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1967 - इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।
1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1966 - राजीव संधू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1943 - बी. एन. सुरेश - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
1896 - सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी
1940 - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1934 - दिलीप महलानबीस - भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।
1915 - अख़्तरुल ईमान - उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।
1911 - अमलप्रवा दास - एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
12 नवंबर को हुए निधन
1946 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।
1986 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा - भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
2012 - लल्लन प्रसाद व्यास - भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
2018 - अनंत कुमार - बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद थे।
2020 - आसिफ़ बसरा - भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार थे।
12 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.