Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

14 दिसंबर का इतिहास (14 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 35 entries

Share

देश और दुनिया में 14 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

14 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1997 में आज ही के दिन ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए थे। 2000 में 14 दिसंबर के दिन ही जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
  • 2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
    • उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
  • 2003 - अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
    • मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • 2002 - पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
  • 2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1998 - 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1997 - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
  • 1995 - बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
  • 1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
  • 1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • 1922 - आज ही के दिन यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव हुए थे।
  • 1921 - एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया।
  • 1911 - अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।
  • 1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 2000 - दीक्षा डागर - भारत उभरती हुई गोल्फ़ खिलाड़ी हैं।
  • 1953 - विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी।
  • 1946 - संजय गाँधी - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
  • 1936 - विश्वजीत चटर्जी - भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
  • 1931 - जौन एलिया - प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर थे।
  • 1924 - राज कपूर- भारतीय अभिनेता।
  • 1922 - 14 दिसंबर के दिन ही नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी निकोले बासोव का जन्‍म हुआ था।
  • 1918 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
  • 1910 - उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
  • 1864 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।

14 दिसंबर को हुए निधन

  • 2018 - तुलसी रामसे - हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक थे।
  • 1971 - फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1966 - शैलेन्द्र- गीतकार।
  • 1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।

14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
  • अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.