Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 34 entries

Share

देश और दुनिया में 14 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

14 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था। 1931 में आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का मुंबई में प्रदर्शन हुआ था। 1998 में 14 मार्च के दिन ही सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। 1999 में 14 मार्च को ही स्पेन के कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने थे।

14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2018 - ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • 2008 -
    • विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी 'क्रेग एण्ड डेरिकार' का अधिग्रहण किया।
    • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
  • 2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
  • 2004 - आज ही के दिन चीन में निजी संपत्ति को क़ानूनी मान्यता देने के लिए संविधान में संशोधन हुआ था।
  • 2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
  • 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 - 14 मार्च के दिन ही स्पेन के कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने थे।
  • 1998 - आज ही के दिन सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।
  • 1993 - 14 मार्च के दिन ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिए खेलते हुए दो शतक बनाए थे।
  • 1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 1989 - दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
  • 1988 - आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था।
  • 1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
  • 1976 - 14 मार्च के दिन ही अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1965- आज ही के दिन इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी थी।
  • 1955 - 14 मार्च के दिन ही राजकुमार महेंद्रनेपाल के राजा बने थे।
  • 1931 - आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का मुंबई में प्रदर्शन हुआ था।
  • 1914 - 14 मार्च के दिन ही तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर साइन किए थे।

14 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1965 - आज ही के दिन बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान का जन्‍म हुआ था।
  • 1913 - 14 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म हुआ था।
  • 1904 - दानमल माथुर - को राजस्थान के एक प्रसिद्ध और अत्यधिक सम्मानित प्रकाशक के रूप में याद किया जाता है।
  • 1895 - गुरमुख निहाल सिंह - दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
  • 1879 - आज ही के दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ हुआ था।
  • 1833 - 14 मार्च के दिन ही पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म हुआ था।

14 मार्च को हुए निधन

  • 2023 - डॉ. वेदप्रताप वैदिक का उनके निवास नई दिल्ली में निधन हो गया।
  • 2018 - स्टीफन हॉकिंग - विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
  • 2010 - गोविन्द विनायक करंदीकर - मराठी में रचना करने वाले प्रसिद्ध कवि, लेखक, अनुवादक व समीक्षक थे।
  • 1997 - वीरेन्द्र पाटिल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 1986 - के. सी. अब्राहम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1883 - कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
  • 1963 - जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रसिद्ध राजनेता थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.