Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

15 फरवरी का इतिहास (15 February Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 68 entries

Share

देश और दुनिया में 15 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

15 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1967 में आज ही के दिन भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे। 1976 में 15 फरवरी के दिन ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई थी।

15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
  • 2012 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
  • 2010-
    • केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
    • जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 2009 - सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
  • 2008 -
    • हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
    • खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
  • 2007 -
    • बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
    • इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
  • 2006 - पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
  • 2005 -
    • ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
    • गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
    • लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
  • 2003 -
    • एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
    • इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
  • 2002 - मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार, अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
  • 2001 - इस्रायल में हिंसा, अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
  • 2000 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • 1995 - ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
  • 1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
  • 1989 - सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
  • 1988 - आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
  • 1982 - श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
  • 1976 - आज ही के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई थी।
  • 1970 - इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
  • 1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • 1965 - मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
  • 1962 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1961 - बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
  • 1944 - ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
  • 1942 - द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
  • 1926 - अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
  • 1909 - एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
  • 1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
  • 1890 - अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
  • 1806 - फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
  • 1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
  • 1764 - अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
  • 1763 - प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
  • 1677 - इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।

15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1984 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म हुआ था।
  • 1964 - 15 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर का जन्म हुआ हुआ था।
  • 1952 - हरदीप सिंह पुरी - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1949 - आज ही के दिन संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
    • नामदेव ढसाल - मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।
  • 1947 - रणधीर कपूर - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।
  • 1946 - हरीश भिमानी - एक लेखक, प्रस्तोता, आवाज़ के कलाकार व समाचार वाचक हैं।
  • 1939 - सी. राधाकृष्णन - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा मलयालम भाषा के लेखक हैं।
  • 1924 - 15 फरवरी के दिन ही भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ था।
  • 1922 - आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म हुआ था।
  • 1921 - 15 फरवरी के दिन ही भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1905 - भगवान सहाय - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।
  • 1872 - विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

15 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2024 - कविता चौधरी - जानी-मानी टीवी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता-निर्देशक थीं।
  • 2022 - संध्या मुखर्जी - हिंदी और बांग्ला की पार्श्वगायिका थीं।
  • 2015 - मृणालिनी मुखर्जी - भारतीय मूर्तिकार थीं।
  • 1989 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी थीं।
  • 1983 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
  • 1948 - 15 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ था।
  • 1869 - मिर्ज़ा ग़ालिब - भारतीय शायर (जन्म- 1797)
  • 1948 - सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।

15 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • उत्पादकता सप्ताह।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.