Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

15 मई का इतिहास (15 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया में 15 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

15 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 15 मई को ही एलीसन गारग्रीब्स ने बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था। इतिहास में इस दिन को काफी खास माना जाता है, क्योंकि भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म आज के ही दिन हुआ था। 

15 मई को ही मैकडोनाल्ड्स की शुरुआत हुई थी। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म भी 15 मई के दिन ही हुआ था। इसके अलावा 1923 में आज ही के दिन भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था। 15 मई 1958 को सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट की लाॅंचिंग कर अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाई थी।

15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - इराक में आज ही के दिन तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2008 - आज ही के दिन भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थी।
    • आज ही के दिन कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना था।
  • 2005 - 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • 2003 - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
  • 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
  • 2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
  • 1999 - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
  • 1995 - आज ही के दिन एलीसन हारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थी।
  • 1958 - 15 मई को ही सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट की लाॅंचिंग कर अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाई थी। 
  • 1957 - आज ही के दिन ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के तहत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
  • 1940 - आज ही के दिन 2 भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडोनाल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड्स शुरू किया था।
  • 1935 - आज ही के दिन मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया था।
  • 1923 - 15 मई को ही भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था।
  • 1918 - 15 मई के दिन अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1811 - आज ही के दिन पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1796 - 15 मई के दिन ही फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा कर लिया था।
  • 1610 - आज ही के दिन पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया था।

15 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1991 - श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1965 - माधुरी दीक्षित नेने - बालीवुड अभिनेत्री।
  • 1957 - सुशील चन्द्रा - भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
  • 1933 - टी. एन. शेषन - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
  • 1926 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
  • 1923 - जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।
  • 1907 - क्रान्तिकारी सुखदेव - महान् क्रांतिकारी शहीद।
  • 1897 - अल्लूरी सीताराम राजू - प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
  • 1892 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1817 - देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता

15 मई को हुए निधन

  • 2017 - सुब्रमण्यम रामास्वामी - भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
  • 2010 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति
  • 2003 में आज ही के दिन अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका जून कार्टर का निधन हुआ था।
  • 1998 - राधिका रंजन गुप्ता - भारतीय राजनीतिक दल जनता पार्टी के राजनेता थे।
  • 1993 - के.एम. करिअप्पा - भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़'।
  • 1991 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
  • 1958 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।

15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व परिवार दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.