Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

17 जनवरी का इतिहास (17 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 58 entries

Share

देश और दुनिया में 17 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

17 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1989 में आज ही के दिन उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने थे। 1979 में 17 जनवरी के दिन ही सोवियत संघ ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था। 1980 में आज ही के दिन फ्लाटसटकोम-3 नासा ने लांच किया था।

17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।
    • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु 'आधार' को अनिवार्य कर दिया।
  • 2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।
  • 2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।
  • 2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008-
    • केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
    • मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
  • 2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
  • 1996 - आज ही के दिन यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने आवेदन किया था।
  • 1995 - जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।
  • 1989 - कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
  • 1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
  • 1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
  • 1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
  • 1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
  • 1949 - आज ही के दिन फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार जर्मनी से अमेरिका पहुंची थी।
  • 1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
  • 1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
  • 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
  • 1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
  • 1915 - 17 जनवरी के दिन ही पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने कब्जा किया था।
  • 1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
  • 1871 - 17 जनवरी के दिन ही केबल कार सिस्टम के लिए एन्डू एस. हैलिदी को पेटेंट दिया गया था।
  • 1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।
  • 1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
    • फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
  • 1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1996 - अब्दुल्ला अबुबकर - भारतीय एथलीट हैं जो ट्रिपल जंप में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • 1945 - जावेद अख़्तर, प्रसिद्ध कवि, गीतकार।
  • 1941 -महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
  • 1930 - अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।
  • 1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
  • 1920 - नाजिम हिकमत - तुर्की के क्रांतिकारी कवि का जन्म हुआ।
  • 1918 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
  • 1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।
  • 1908 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
  • 1906 - शकुंतला परांजपे - भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
  • 1905 - डी. आर. कापरेकर - भारतीय गणितज्ञ।
  • 1888 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
  • 1986 - निसिथ प्रमाणिक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं जो बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।
  • 1863 - 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी का जन्म हुआ।

17 जनवरी को हुए निधन

  • 2022 - बिरजू महाराज - प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक थे।
  • 2021 - ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे।
  • 2020 - बापू नादकर्णी - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
  • 2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
  • 2014 - सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
  • 1951 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
  • 1930 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
  • 1582 - बेगा बेगम - मुग़ल बादशाह हुमायूँ की दूसरी पत्नी और अकबर की सोतेली माँ थीं।

17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.