Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

18 जनवरी का इतिहास (18 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 69 entries

Share

देश और दुनिया में 18 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

18 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1951 में आज ही के दिन झूठ पकड़ने वाली मशीन का नीदरलैंड में पहली बार इस्तेमाल हुआ था। 1930 में 18 जनवरी के दिन ही महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की थी।

18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।
  • 2009 -
    • 'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
    • सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
  • 2008 - जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
    • मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
    • पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
  • 2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
  • 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
  • 2005 -
    • सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
    • तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
  • 2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
  • 2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
  • 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
    • पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
  • 2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
  • 1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
  • 1995 - आज ही के दिन याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन बनाया गया था।
  • 1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
  • 1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
  • 1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
  • 1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
  • 1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
  • 1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
  • 1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
    • तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
    • 18 जनवरी के दिन ही यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की फ्रांस ने वकालत की थी।
  • 1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
  • 1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
  • 1954 - फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
  • 1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
  • 1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
  • 1945 - सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
  • 1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
  • 1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
  • 1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
  • 1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
  • 1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
  • 1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
  • 1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
  • 1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
  • 1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।

18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री
  • 1978 - लोंगजम थंबो सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।
  • 1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1959 - आचार्य देवव्रत - हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्रधानाचार्य जो गुजरात के राज्यपाल हैं।
  • 1951 - आरिफ़ मोहम्मद ख़ान - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1942 - मुहम्मद अली - मुक्केबाज़ का जन्म हुआ।
  • 1935 - वीर बहादुर सिंह - भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।
  • 1933 - जगदीश शरण वर्मा - भारत के 27वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1927 - सुन्दरम बालचंद्रन - वीणा वादक का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।
  • 1842 - आज ही के दिन महाराष्ट्र के महान विद्वानसमाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ था।
  • 1841 - महादेव गोविन्द रानाडे - महाराष्ट्र के विद्वान् का जन्म हुआ।
  • 1782 - 18 जनवरी के दिन ही अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ था।

18 जनवरी को हुए निधन

  • 2013 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
  • 2003 - हरिवंश राय बच्चन - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।
  • 1996 - एन. टी. रामाराव - राजनीतिज्ञ और अभिनेता।
  • 1978 - भीम सेन सच्चर - स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1976 - ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
  • 1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
  • 1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
  • 1955 - सआदत हसन मंटो - भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।
  • 1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
  • 1936 - रुडयार्ड किपलिंग - 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि थे।

18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.