Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

18 नवंबर का इतिहास (18 November Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 37 entries

Share

देश और दुनिया में 18 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

18 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1900 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ था I

18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1727 - महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

  • 1738 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

  • 1833 - हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर।

  • 1772 - पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली।

  • 1909 - अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

  • 1918 - उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

  • 1948 - बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

  • 1951 - ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया।

  • 1956 - मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

  • 1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

  • 1972 - बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

  • 1994 - संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

  • 2002 - संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।

  • इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।

  • 2003 - श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।

  • 2005 - प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित। ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु। उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।

  • 2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया। भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

  • 2013 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

  • 2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 'मिस वर्ल्ड 2017' का ख़िताब।

18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1946 - कमलनाथ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।

  • 1934 - सी. एन. बालकृष्णन - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री थे।

  • 1927 - मधुकर हीरालाल कनिया - भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे।

  • 1910 - बटुकेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

  • 1901 - वी शांताराम निर्देशक, फ़िल्मकार, अभिनेता।

  • 1888 - तिरुमलाई कृष्णामाचार्य - भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।

18 नवंबर को हुए निधन

  • 2020 - मृदुला सिन्हा - भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल थीं।

  • 2017 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

  • 1978 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक

  • 1968 - एस. वी. कृष्णमूर्ति राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

  • 1962 - शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक

  • 1893 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।

  • 1835 - कर्नल टॉड - अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।

18 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)

  • नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

  • राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

  • विश्व वयस्क दिवस

  • मिरगी दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.