Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

19 जनवरी का इतिहास (19 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 66 entries

Share

देश और दुनिया में 19 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

19 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1966 में आज ही के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की इकलौती बेटी इंदिरा गांधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया था और वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। 2005 में 19 जनवरी के दिन ही  सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘ऑस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
    • भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु एक गारंटी कार्ड जारी किया, जिसे 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' नाम दिया गया। इस गारंटी कार्ड में दिल्ली के लोगों से 10 सूचीबद्ध वायदे किये गए।
  • 2013 - स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
  • 2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।
  • 2009-
    • झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।
    • 'सूर्यशेखर गांगुली' ने 'पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब' जीता।
  • 2008-
    • सार्वजनिक क्षेत्र की 'पेट्रोलियम कंपनी' 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।
    • श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।
  • 2007 - जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
  • 2005 - सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2004 - हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
  • 2003 -
    • मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
    • भारतीय राजनयिक 'सुधीर व्यास' को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
  • 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
  • 2001 - थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत, तालिबान पर सुयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी।
  • 1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
  • 1994 - परिवहन विमान पर हमले के बाद सरायेवो से लोगों को बाहर निकालने का काम राष्ट्रसंघ अधिकारियों ने स्थगित कर दिया।
  • 1992 - इज़रायल के प्रधानमंत्री 'चितजाक मीर' की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
  • 1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।
  • 1981 - अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
  • 1977 - समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
  • 1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।
  • 1974 - चीन ने सोवियत संघ के एक राजनयिक सहित पाँच लोगों को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया।
  • 1966 - इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 1960 - अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
  • 1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
  • 1949 - कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
  • 1945 - सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया। इस बस्ती के लाखों यहूदी निवासियों को हिटलर के आदेश पर यातनागृहों में मौत के घाट उतार दिया गया था।
  • 1942 - 'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
  • 1941 - ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1938 - जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए।
    • जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
  • 1927 - ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
  • 1921 - मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1920 - अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
  • 1918 - बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
  • 1910 - जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
  • 1905 - बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
  • 1839 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
  • 1812 - बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
  • 1795 - फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
  • 1668 - किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1649 - इंग्लैंड नरेश 'चार्ल्स प्रथम' के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।

19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1949 - जगजीत सिंह दर्दी - दिग्गज पत्रकार, शिक्षाविद् और पंजाबी अखबार ‘चढ़दीकला’ के एडिटर-इन-चीफ हैं।
  • 1935 - सौमित्र चटर्जी - बंगाली फ़िल्म अभिनेता।
  • 1920 - ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार - संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव थे।
  • 1919 - कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
  • 1855 - जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर - भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
  • 1809 - लेखक 'एडगर एलन पो' का जन्म।
  • 1736 - स्कॉटिश आविष्कारक 'जेम्स वाट' का जन्म।

19 जनवरी को हुए निधन

  • 2021 - माता प्रसाद - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 2021 - वी. शांता - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक थीं।
  • 2019 - अतीन बंद्योपाध्याय - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
  • 2015 - रजनी कोठारी- राजनीतिक विचारक एवं लेखक
  • 2012 - एंथनी गोंज़ाल्विस - प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद।
  • 2010 - के. एस. अशवाथ, कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 2000 - हेडी लामार - एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक भी थीं।
  • 1995 - उपेंद्रनाथ अश्क- हिन्दी साहित्यकार।
  • 1990 - आचार्य रजनीश- भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन।
  • 1905 - देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन।
  • 1597 - मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह।

19 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.