Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

21 फरवरी का इतिहास (21 February Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 62 entries

Share

देश और दुनिया में 21 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।
  • 2010-
    • सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
    • बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।
  • 2009- हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
  • 2008 -
    • अनिल अंबानी की 'रिलायंस कम्यूनिकेशन' ने यूगांडा की कंपनी 'अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट' का अधिग्रहण किया। भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
    • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने हाथ मिलाया।
  • 2005 - आज ही के दिन स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया था।
  • 2004 - 21 फरवरी के दिन ही लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी।
  • 2001 -
    • इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
    • सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
  • 2000 - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
  • 1999 - 21 फरवरी के दिन ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र पर साइन किए थे।
  • 1998 - आज ही के दिन भारतीय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ था।
  • 1996 -
    • हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।
    • अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।
  • 1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
  • 1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
  • 1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
  • 1986 - 21 फरवरी के दिन ही दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोले थे।
  • 1981 - आज ही के दिन नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया था।
  • 1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
  • 1974 - 21 फरवरी को ही युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया था।
  • 1973 - सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।
  • 1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
  • 1959 - आज ही के दिन नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना हुई थी।
  • 1952 - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
  • 1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
  • 1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
  • 1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
  • 1925 - 21 फरवरी के दिन ही न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन हुआ था।
  • 1919 -
    • बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।
    • बार्सिलोना में क्रान्ति।
  • 1916 - प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।
  • 1914 - आज ही के दिन बर्दुन का युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
  • 1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
  • 1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
  • 1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
  • 1707- औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।
  • 1613- माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।

21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1980 - प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवर
    • जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक - भूटान के पाँचवें राजा हैं।
  • 1952 - टी. आर. जेलियांग - नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।
  • 1923 - विश्वनाथ नारायण लवांडे - 'गोवा मुक्ति संग्राम' के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1904 - एलेक्सी कोज़ीगिन - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
  • 1896 - 21 फरवरी को ही एक कवि, उपन्यासकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ था।
  • 1894 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ था।
  • 1878 - दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (मृत्यु- 1973)
  • 1829 - अमीर मीनाई - उर्दू के प्रसिद्ध भारतीय थे।

21 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2024 - फली एस. नरीमन - भारत के जाने-माने कानूनविद और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे।
  • 1998 - आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ था।
  • 1996 - प्रकाश चंद्र सेठी - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1991 - 21 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन हुआ था।
  • 1990 - ज़ोहराबाई अम्बालेवाली - हिन्दी सिनेमा की पार्श्वगायिका और भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।
  • 1970 - 21 फरवरी के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन हुआ था।
  • 1829 - आज ही के दिन कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन हुआ था।

21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.