Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

26 जून का इतिहास (26 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 2 min read 20 entries

Share

26 जून का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस तारीख को विश्व स्तर पर और भारत में कई ऐसे फैसले, आंदोलन और घटनाएं हुईं जिन्होंने समाज और राजनीति पर गहरा असर डाला। चाहे वह सं...

26 जून का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। इस तारीख से जुड़ी कई घटनाएं ऐसी हैं, जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई हैं। इस लेख में हम 26 जून के दिन घटी कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानेंगे। 26 जून 1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के लिए चार्टर को मंजूरी दी गई थी, जिस पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। इसी दिन, 1714 में स्पेन और नीदरलैंड के बीच व्यापार और शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। 1848 में 26 जून को पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया था।

26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
  • 2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
  • 2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
  • 1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को 'बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड' प्रदत्त।
  • 1992 - भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
  • 1945 - सेन फ़्राँसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।

26 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 - मनप्रीत सिंह - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।
  • 1969 - धर्मेन्द्र प्रधान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1967 - तरुण सागर - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे।
  • 1943 - गोवर्धन मेहता - भारतीय शोधकर्ता और रासायनिक वैज्ञानिक हैं।
  • 1942 - योगेन्द्र नारायण - केंद्र सरकार में रक्षा सचिव और राज्य सभा में महासचिव पद पर रहे थे।
  • 1931 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1918 - सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1888 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।
  • 1873 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
  • 1838 - बंकिमचंद्र चटर्जी - बंगाली उपन्यासकार।

26 जून को हुए निधन

  • 2004 - यश जौहर - भारतीय फ़िल्म निर्माता।
  • 2001 - गोपाल रामानुजम - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
  • 1961 - गोविंद शास्त्री दुगवेकर - प्रसिद्ध साहित्यकार।

26 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं उनकी तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.