Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

27 दिसंबर का इतिहास (27 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 35 entries

Share

देश और दुनिया में 27 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

27 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1911 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया था। 1968 में 27 दिसंबर के दिन ही चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा था।

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
    • आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
  • 2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
  • 2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।
  • 2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
  • 2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।
  • 2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
  • 1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
  • 1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
  • 1979 - अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
    • सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
  • 1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • 1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
  • 1968 - आज ही के दिन चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा था।
  • 1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
  • 1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1949 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया था।
  • 1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
    • 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
  • 1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
  • 1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • 1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • 1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1965 - सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।
  • 1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1937 - आज ही के दिन भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
  • 1895 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
  • 1797 - ग़ालिब - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि।
  • 1571 - आज ही के दिन जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ था।

27 दिसंबर को हुए निधन

  • 2020 - सुनील कोठारी - प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
  • 2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
  • 1994 - मैरेम्बम कोइरंग सिंह - भारतीय राज्य मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
  • 1923 - आज ही के दिन फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ था।
  • 1846 - 27 दिसंबर के दिन ही दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ था।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.