आज का इतिहास · Today in History
27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas)
देश और दुनिया में 27 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...
27 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1988 में आज ही के दिन पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था। 1974 में 27 जनवरी के दिन ही राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया था।
27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
- मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।
- 2008 - आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू फैला था।
- 1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त, फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
- 1988 - 27 जनवरी के दिन ही पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था।
- 1974 - आज ही के दिन राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया था।
- 1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
- 1967 - 27 जनवरी के दिन ही ‘अपोलो 1’ की हुई दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी।
- 1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
- 1948 - आज ही के दिन पहला टेप रिकॉर्डर बिका था।
- 1943 - 27 जनवरी के दिन ही अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया था।
- 1915 - आज ही के दिन अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया था।
- 1905 - 27 जनवरी के दिन ही मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनाई थी।
- 1897 - आज ही के दिन ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया था।
- 1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
- 1888 - 27 जनवरी के दिन ही वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का आयोजन किया गया था।
- 1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
- 1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1999 - बिंदियारानी देवी - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
- 1978 - कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।
- 1964 - ज्ञानेश कुमार - भारत के नवनियुक्त चुनाव आयुक्त हैं।
- 1956 - अमर सिंह (राजनेता) - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।
- 1926 - अरुण कुमार श्रीधर वैद्य - भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
- 1922 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 1907 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
- 1901 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
- 1889 - मुनि जिनविजय - प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी, संपादक और पाठालोचक थे।
- 1886 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।
- 1884 - रघुनाथ कृष्ण फड़के - पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।
27 जनवरी को हुए निधन
- 2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव, तेलुगु चलचित्र अभिनेता
- 2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक
- 2009 - आर. वेंकटरमन ,भारत के 8वें राष्ट्रपति
- 1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
- 1986 - निखिल बैनर्जी - 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।
- 1556- हुमायूँ, मुग़ल बादशाह
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.