Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 40 entries

Share

देश और दुनिया में 3 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव...

3 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 3 मई को भारत के सिनेमा जगत से जुड़े दिन के रूप में याद किया जाता है। क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ मुंबई में प्रदर्शित हुई थी।

1764 में आज ही के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया था और 1765 में फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला था।

3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2016 - आज ही के दिन कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ था।
  • 2013 - आज ही के दिन चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला था।
  • 2008 -
    • टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
    • पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
  • 2006 - आज ही के दिन पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर साइन किए थे।
  • 2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
  • 2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
  • 2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।
  • 1998 - आज ही के दिन यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया था।
  • 1993 - आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
  • 1989 - आज ही के दिन देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ हुआ था।
  • 1981 - आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का निधन हुआ था।
  • 1969 - आज ही के दिन भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ था।
  • 1965 - आज ही के दिन कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।
  • 1961 - आज ही के दिन कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने थे।
  • 1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
  • 1913 - आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन हुआ था।
  • 1845 - आज ही के दिन चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1,600 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1764 - 3 मई के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया था।
  • 1660 - आज ही के दिन स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

3 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1977 - आज ही के दिन गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का जन्म हुआ था।
  • 1968 - अर्जुन मुंडा - झारखण्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1958 - कमल रानी वरुण - उत्तर प्रदेश सरकार में जानीमानी राजनीतिज्ञ और कैबिनेट मंत्री थीं।
  • 1955 - 3 मई के दिन ही झारखंड के छठे मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म हुआ था।
    • आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म हुआ था।
  • 1951 - 3 मई के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म हुआ था।
  • 1935 - सी. के. जैन - भूतपूर्व लोकसभा महासचिव हैं।
  • 1930 - आज ही के दिन राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1898 - 23 मई के दिन ही इजराइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ था।
  • 1896 - आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रवादी और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ था।

3 मई को हुए निधन

  • 2021 - जगमोहन मल्होत्रा - भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2006 - प्रमोद महाजन - भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)।
  • 2005 - जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर।
  • 2000 - शकुंतला परांजपे - भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
  • 1988 - प्रेमेन्द्र मित्र - बंगाली कवि, लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
  • 1981 - नर्गिस - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
  • 1969 - डाक्टर ज़ाकिर हुसैन - भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)

3 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस
  • अन्तरराष्ट्रीय सूर्य दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.