Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 40 entries

Share

देश और दुनिया में 31 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

31 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1600 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी। 1984 में 31 दिसंबर के दिन ही राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने थे। 1949 में आज ही के दिन विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी थी।

31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।
  • 2008 - ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।
  • 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
  • 2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
  • 2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
  • 2003 - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
  • 2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
  • 1999 - इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
  • 1998 - रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
  • 1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
  • 1984 - राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
    • मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
  • 1983 - ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1981 - घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
  • 1964 - इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
  • 1962 - हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।
  • 1949 - विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
  • 1944 - अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।
    • द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1929 - महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
  • 1861 - चेरापूँजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
  • 1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
    • मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।
  • 1781 - अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।
  • 1600 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापनी हुई।
  • 1492 - इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।

31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1979 - अंशु जमसेन्पा - भारत की पर्वतारोही हैं।
  • 1951 - अरविंद गणपत सावंत - भारतीय राजनीतिज्ञ, जो मुंबई से शिवसेना के नेता हैं।
  • 1940 - त्रिदिब मित्रा - बांग्ला साहित्य के 'भूखी पीढ़ी' आंदोलन के प्रख्यात कवि थे।
  • 1925 - श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।
  • 1915 - यमुनाबाई वाईकर - भारत की प्रसिद्ध लोक कलाकार थीं। उन्हें 'लावणी की क्वीन' कहा जाता था।
  • 1898 - 31 दिसंबर के दिन ही बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्‍म हुआ था।
  • 1866 - कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1738 - लॉर्ड कॉर्नवॉलिस - फ़ोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी के गवर्नर-जनरल रहे।

31 दिसंबर को हुए निधन

  • 1979 - ज्ञान सिंह रानेवाला - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
  • 1965 - वी. पी. मेनन - भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
  • 1956 - रविशंकर शुक्ल - मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1926 - विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे - प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।
  • 1691 में आज ही के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट और केमिस्‍ट रॉबर्ट बॉयल का निधन हुआ था।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.