आज का इतिहास · Today in History
4 फरवरी का इतिहास (4 February Ka Itihas)
देश और दुनिया में 4 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...
4 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1976 में आज ही के दिन लोकसभा को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। 2014 में 4 फरवरी के दिन ही सत्या नडेला को सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त किया गया था।
4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2021 - चौरी चौरा संघर्ष 100 साल पूर्ण हुये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शताब्दी समारोह' की शुरुआत की।
- 2014 - आज ही के दिन सत्या नडेला को बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त किया गया था।
- 2011 - अब दुनिया भर में इंटरनेट के काम करने का तरीक़ा बदल जाएगा। दरअसल 4 फ़रवरी से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। इससे इंटरनेट की कार्यप्रणाली और मज़बूत होगी।
- 2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी। इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
- 2008-
- उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
- पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।
- 2007 - आज ही के दिन अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला था।
- 2006 - 4 फरवरी के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाए जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा था।
- 2004 - आज ही के दिन दुनिया को बदलने वाली सोशलनेटवर्किंग साइट फेसबुक को मार्क जुकरबर्ग ने लाॅन्च किया था।
- 2003 - यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।
- 2001 - तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
- 2000 - पहली बार 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था।
- 1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
- 1997 - इस्राइल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए।
- 1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
- 1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
- 1978 - जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1976 - संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।
- ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
- 1973 - भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
- 1968 - केन्या से एशियाई नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी। भारत और पाकिस्तान के 96 लोग ब्रिटेन पहुंचे, जिनमें नौ छोटे बच्चे शामिल थे।
- 1965 - 4 फरवरी के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
- 1953 - आज ही के दिन भारत-पाकितान के बीच कश्मीर के मुद्दे पर पहली बार बात हुई थी।
- 1948 - सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1944 - 4 फरवरी के दिन ही भारत की सातवीं आर्मी बर्मा पर जपान ने हमला किया था।
- 1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
- 1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
- 1922 - आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन समय हुआ चौरीचौरा कांड हुआ था।
- 1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
- 1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
- 1881 - 4 फरवरी के दिन ही लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक आया था।
- 1847 - आज ही के दिन अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना मैरीलैंड में की गई थी
- 1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
- 1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
- 1628 - शाहजहाँ को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया।
- 1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1984 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्द गायक संदीप आचार्य का जन्म हुआ था।
- 1977 - कनक साहा - खगोल भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान हैं।
- 1974 - 4 फरवरी के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्म हुआ था।
- 1957 - कृष्ण पाल गुर्जर - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं।
- 1943 - पद्मा सुब्रह्मण्यम - भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।
- 1938 - आज ही के दिन देश के मशहूर कथक कलाकार बिरजू महाराज का जन्म हुआ था।
- 1924 - 4 फरवरी के दिन भारत के नौवें उपराष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायण का जन्म हुआ था।
- 1922 - आज ही के दिन मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था।
- 1908 - मख़दूम मोहिउद्दीन - प्रसिद्ध क्रांतिकारी भारतीय शायर थे।
- 1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
- 1881 - 4 फरवरी के दिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट बोरोशिलोव जन्म हुआ था।
4 फ़रवरी को हुए निधन
- 2023 - वाणी जयराम- प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका थीं। उन्हें "आधुनिक भारत की मीरा" भी कहा जाता है।
- 2021 - द्विजेंद्र नारायण झा - प्राचीन और मध्यकालीन भारतीय इतिहास के विशेषज्ञ थे।
- विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।
- 2002 - आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता भगवान दादा का निधन हुआ था।
- 2001 - 4 फरवरी के दिन ही क्रिकेटर पंकज रॉय का निधन हुआ था।
- 1993 - दौलत सिंह कोठारी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
- 1974 - आज ही के दिन प्रसिद्ध गणितज्ञ सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ था।
- 1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
- 1934 - आज ही के दिन भारत के देशभक्त मधुसूदन दास का निधन हुआ था।
4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व कैंसर दिवस
- वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
- चौरी-चौरा दिवस (1921)
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.