Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

4 जून का इतिहास (4 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 25 entries

Share

देश और दुनिया में 4 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

4 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1964 में 4 जून के दिन ही मालदीव ने संविधान का निर्माण किया था। 2001 में आज ही के दिन नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली थीI

4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2011 -
    • नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं। अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
    • अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी है। डॉक्टर सेन का कहना है कि पश्चिमी देशों को नए विचारों की ज़रूरत है।
  • 2008 -
    • हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
    • न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
  • 2007 - चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2006 - आज ही के दिन यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
  • 2003 - 4 जून के दिन ही डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स’ बनीं थीं।
  • 2001 - आज ही के दिन नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली थी।
  • 1964 - 4 जून के दिन ही मालदीव ने संविधान का निर्माण किया था।
  • 1944 - आज ही के दिन अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया था।

4 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1988 - प्रवीण भगत - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
  • 1975 - आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म हुआ था।
  • 1959 - 4 जून के दिन ही रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म हुआ था।
  • 1948 - आज ही के दिन राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अनिल शास्त्री का जन्म हुआ था। 
  • 1947 - आज ही के दिन हिंदी और मराठी फिल्म अभिनेता अशोक सराफ का जन्म हुआ था।
  • 1946 - एस. पी. बालासुब्रमण्यम - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक हैं।
  • 1936 - 4 जून के दिन ही हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक नूतन का जन्म हुआ था। 

4 जून को हुए निधन

  • 2018 - साहित्यकार अभिमन्यु अनत - मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट थे।
  • 2016 - सुलभा देशपांडे - हिन्दी और मराठी फ़िल्मों की भारतीय अभिनेत्री थीं।
  • 1962 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।

4 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • थ्येनमान दिवस
  • निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.