Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

6 जनवरी का इतिहास (6 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 48 entries

Share

देश और दुनिया में 6 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

6 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1989 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी। 1929 में 6 जनवरी के दिन ही मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए अब कोलकाता आई थीं।

6 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुये।
  • 2010 - नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।
  • 2008 - राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    • अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।
  • 2007 - उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
  • 2003 - रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
  • 2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, भारत की राजनीतिक सफलता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया, संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।
  • 1989 - इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
  • 1987 में आज ही के दिन कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी थी।
  • 1983 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
  • 1980 - सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
  • 1976 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1950 - ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।
  • 1947 - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
  • 1946 - 6 जनवरी के दिन ही वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए थे।
  • 1939 - आज ही के दिन समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप ‘सुपरमैन’ की शुरुआत हुई थी।
  • 1929 - मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
  • 1918 - आज ही के दिन जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।
  • 1861 - 6 जनवरी के दिन ही रोमानिया देश अस्तित्व में आया था।
  • 1664 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

6 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1996- किशन श्रीकांत, फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता
  • 1971 - मधु कोडा - भारतीय राज्य झारखण्ड के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1966 - ए आर रहमान, ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार
  • 1965 - जयराम ठाकुर - राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री।
  • 1959 - कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान।
  • 1957 - आमिर रज़ा हुसैन - भारत के रंगमंच अभिनेता और निर्देशक हैं।
  • 1955 - 6 जनवरी के दिन ही मिस्‍टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्‍म हुआ था।
  • 1951 - रवि नाइक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1949 - बाना सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार।
    • गुलाब कोठारी - भारतीय पत्रकार, लेखक और 'राजस्थान पत्रिका' के प्रधान सम्पादक हैं।
  • 1940 - नरेन्द्र कोहली - प्रसिद्ध लेखक।
  • 1932 - कमलेश्वर - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1928 - विजय तेंदुलकर - भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी।
  • 1918- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार
  • 1913 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
  • 1910 - जी. एन. बालासुब्रमनियम, भारतीय कर्नाटक संगीतकार
  • 1883 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।

6 जनवरी को हुए निधन

  • 2020 - मिनती मिश्रा - ओडिसी की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
  • 2017 - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 2009 - ग़ुलाम मोहम्मद शाह - जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
  • 2008 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
  • 1987 - जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
  • 1971 - पी. सी. सरकार - भारत के प्रसिद्ध जादूगर थे।
  • 1952 - अनिल बरन राय - बंगाल के प्रसिद्ध समाजवादी कार्यकर्ता थे।
  • 1885 - भारतेन्दु हरिश्चंद्र, आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक, जिन्होंने हरिश्चंद्र मैगजीन, कविवचन सुधा जैसी पत्रिका निकाली तथा अंधेरनगरी और भारत दुर्दशा आदि अनेक नाटक लिखा।
  • 1852 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति
  • 1847 - त्यागराज - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।
  • 1316 - अलाउद्दीन खिलजी - खिलजी वंश के शासक सुल्तान।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.