Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया के इतिहास में 6 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 6 मई का दिन इतिहास में काफी यादगार माना जाता है, क्योंकि 2010 में आज ही के दिन क...

6 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1542 में आज ही के दिन संत फ्रांसिस जेवियर पुर्तगाली गोवा की राजधानी ओल्ड गोवा पहुंचे थे। 1632 में 6 मई को ही शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। आज हम 6 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2015 - आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।
  • 2010-
    • सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।
    • मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
    • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए। जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
  • 2008 - बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
  • 2007 - फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
  • 2006 - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
  • 2004 - चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
  • 2002 - आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।
  • 2001 - आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।
  • 1999 - आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।
  • 1997 - 6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।
  • 1985 - द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
  • 1910 - आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।
  • 1861 - 6 मई को मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
  • 1857 - आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
  • 1840 - आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।
  • 1739 - आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को मराठा साम्राज्य में लाया।
  • 1632 - 6 मई के दिन शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1529 - आज ही के दिन बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार हुई थी। 

6 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - गगन नारंग - भारतीय राइफल निशानेबाज हैं।

  • 1972 - आबिद ख़ान - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
  • 1964 - खजान सिंह - भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।
  • 1942 - लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
  • 1937 - सम पिरोज भरुचा - भारत के भूतपूर्व 30वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1925 - रहमान राही - कश्मीरी कवि, अनुवादक और आलोचक हैं।
  • 1861 - मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

6 मई को हुए निधन

  • 2021 - अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) - भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
  • 2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)
  • 2005 - श्‍याम लाल यादव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1976 - कोका सुब्बा राव - भारत के आठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1973 - शिव कुमार बटालवी - पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे
  • 1946 - भूलाभाई देसाई - प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व हास्य दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.