Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

9 दिसंबर का इतिहास (9 December Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 54 entries

Share

देश और दुनिया में 9 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

9 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1946 में आज ही के दिन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। 1992 में 9 दिसंबर के दिन ही प्रिंस चार्ल्सऔर प्रिंसेस डायना ने अलग होने के लिए अनाउंसमेंट कर दिया था।

9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
  • 2012 - मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
  • 2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में 'रम्या राजन' और 'पी.के. विनीथा' ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।
  • 2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
  • 2007 - पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
  • 2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।
  • 2003 - रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।
  • 2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
  • 2001 - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
  • 2000 - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
  • 1998 - 
    • रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया l
    • आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
  • 1992 - प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
  • 1946 - संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
  • 1941 - चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1931 - जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
  • 1924 - हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1917 - जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1910 - फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1898 - बेलूर मठ की स्थापना।
  • 1873 - हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने 'म्योर कॉलेज' की आधारशिला रखी।
  • 1762 - ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
  • 1758 में 9 दिसंबर को ही भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1625 - हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1972 में आज ही के दिन फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो का जन्म हुआ था।
  • 1961 - आदित्य चौधरी - 'भारतकोश' और 'ब्रजडिस्कवरी' के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक हैं।
  • 1946 - सोनिया गाँधी - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।
  • 1945 - शत्रुघ्न सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1929 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
  • 1929 - 
    • देवीदास ठाकुर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
    • 1929 में 9 दिसंबर के दिन ही हिंदी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म हुआ था।
  • 1919 - ई. के. नायनार - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ थे, जो केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1918 - कुशवाहा कान्त - भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
  • 1913 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
  • 1902 - राब बटलर - एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे।
  • 1889 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
  • 1870 - डाॅ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल।
  • 1825 - राव तुला राम - सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले।
  • 1484 - संत सूरदास - महान् कवि।

9 दिसंबर को हुए निधन

  • 2020 - मंगलेश डबराल - हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार।
  • 2009 - उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक
  • 2007 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
  • 2000 - सचिन्द्र लाल सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।
  • 1997 में 9 दिसंबर को ही कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन हुआ था।
  • 1983 - शाह नवाज़ ख़ान - 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी थे।
  • 1971 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
  • 1942 - द्वारकानाथ कोटणीस - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान चीन में निस्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले भारतीय डॉक्टर थे।
  • 1924 - गोविन्द सिंह राठौड़ - भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
  • 1761 - ताराबाई - शिवाजी की पुत्री का पुणे।

9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • बालिका दिवस (भारत)
  • अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.