Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

9 फरवरी का इतिहास (9 February Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 47 entries

Share

देश और दुनिया में 9 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

9 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1951 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए लिस्ट बनाने का कार्य शुरू हुआ था। 1971 में 9 फरवरी के दिन ही अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्‍वी पर लौटा था। 1999 में आज ही के दिन भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।

9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2016 - जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
  • 2010 - आज ही के दिन भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई थी।
  • 2009 - 9 फरवरी के दिन ही सुप्रीम कोर्ट ने ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया था।
  • 2008-
    • प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।
    • पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
  • 2007 - पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
  • 2002 - अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
  • 2001 - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
  • 1999 - आज ही के दिन भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।
  • 1991 - 9 फरवरी के दिन ही लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया था।
  • 1979 - अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
  • 1975 - आज ही के दिन रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा था।
  • 1973 - 9 फरवरी के दिन ही बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे।
  • 1971 - आज ही के दिन ही अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्‍वी पर लौटा था।
  • 1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1951 - 9 फरवरी के दिन ही स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया था।
  • 1941 - आज ही के दिन लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया था।
  • 1931 - 9 फरवरी के दिन ही भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था।
  • 1824 - उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
  • 1801 - आज ही के दिन ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर साइन किए थे।
  • 1788 - 9 फरवरी के दिन ही ऑस्ट्रिया ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1667 - रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1993 - परिमार्जन नेगी - भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।
  • 1984 - 9 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1968 - राहुल रॉय - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
  • 1964 - एकनाथ शिंदे - भारत के राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं।
  • 1958 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1945 - श्याम चरण गुप्ता - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
  • 1942 - राज कुमार जयचंद्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1940 - आज ही के दिन भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का जन्म हुआ था।
  • 1929 - अब्दुल रहमान अंतुले - भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।
  • 1922 - सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
  • 1911 - बाबूभाई पटेल - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

9 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2021 - राजीव कपूर - फ़िल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।
  • 2020 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे।
    • पी. परमेश्वरन - जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।
  • 2018 - चंद्रशेखर रथ - ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार।
  • 2016 में आज ही के दिन नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हुआ था।
  • 2012 में 9 फरवरी के दिन भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन हुआ था।
  • 2008 - बाबा आम्टे - विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।
  • 2006 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ था।
  • 1984 में आज ही के दिन ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन हुआ था।
  • 1981 - एम. सी. छागला - प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे I
  • 1950 - सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
  • 1899 - बालकृष्ण चापेकर - स्वतन्त्रता सेनानी थे।
  • 1760 - दत्ताजी शिन्दे - मराठा सेनापति थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.