करंट अफेयर्स - 11 मार्च, 2024
यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 मार्च के current affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंध...
One Line
- हर साल 11 मार्च को ‘वर्ल्ड प्लंबिंग डे’ मनाया जाता है।
- ‘आसिफ अली जरदारी’ ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
- रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
- चेक गणराज्य की ‘क्रिस्टीना पिस्जकोवा’ ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का खिताब जीता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ का वर्चुअली शुभारंभ किया है।
- हाल ही में ‘ऑस्कर पुरस्कार’ का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ‘अजय माणिकराव खानविलकर’ लोकपाल के नए अध्यक्ष बने है।
- हाल ही में ‘राजेंद्र प्रसाद गोयल’ ने एनएचपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला है।
- सातवीं बार ‘संतोष ट्रॉफी’ का खिताब सेना ने जीता है।
- झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन दिवसीय ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला’ शुरू हुआ है।
- भारत ने ‘यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ’ के साथ मुक्त व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के जोरहाट में ‘लचित बोरफुकन’ की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
- जस्टिस ‘सत्येंद्र कुमार सिंह’ मध्य प्रदेश राज्य के नए लोकायुक्त बने हैं।
- हाल ही में उतर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ‘महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया गया है।
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.