करंट अफेयर्स - 23 मार्च, 2024
SarkariForms पर प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 मार्च के current affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर...
One Line
- हर वर्ष 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ मनाया जाता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया हैं।
- NTIPRIT ने ‘IIT गांधीनगर’ में “5जी यूज केस लैब्स: अवेयरनेस एंड प्री-कमीशनिंग रेडीनेस” पर कार्यशाला का आयोजन किया है।
- हाल ही में भारत और ब्राजील ने ‘2+2’ रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय संवाद आयोजित किया है।
- ‘डॉ. नीरज मित्तल’ ITU के डिजिटल इनोवेशन बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए हैं।
- हाल ही में ‘न्यूजीलैंड’ सरकार ने डिस्पोजेबल ई सिगरेट या वेप्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
- ‘अश्विनी कुमार’ को ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन’ (FIEO) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
- हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘Titan’ के साथ मिलकर नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।
- भारत में 22 मार्च 2024 को ‘बिहार दिवस’ की 126वीं वर्षगांठ मनाई गई है।
- जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष ‘नवीन जिंदल’ को ‘इंडियन स्टील एसोसिएशन’ का नया अध्यक्ष चुना गया हैं।
- चौथा शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- जनवरी 2024 के दौरान देश में खनिज उत्पादन में 5.9% की वृद्धि देखी गई है।
- रुतुराज गायकवाड़ को IPL 2024 की चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया।
- भारत के चुनाव आयोग ने भूषण गगरानी को नया बीएमसी आयुक्त नियुक्त किया।
- नवीन जिंदल ने दिलीप ओमन के बाद इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
- कवि और आलोचक निशांत को साहित्य और आलोचनात्मक विश्लेषण में उनके योगदान के लिए देवी शंकर अवस्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- इसरो ने पुन: इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रक्षेपणयान के दूसरे महत्वपूर्ण लैंडिंग प्रयोग को सफलतापूर्वक पूरा किया।
- 21 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, वर्ष 2024 के लिए
- विश्व वानिकी दिवस 21 मार्च को मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अनुसार, सूडान अब भूख संकट की सबसे बड़ी चुनौती से गुजर रहा है।
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.