Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
International Current Affairs · 16 November 2026

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा को दी मंजूरी

Indian Railways Approves Weekly Train Connecting Nepal’s Janakpur Dham and Ayodhya

CA

Latest Current Affair Editorial Team

2 min read

Share
Read in

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम (Janakpur Dham) और उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को आधिकारिक मंजूरी दे दी ह...

चर्चा में क्यों?

भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम (Janakpur Dham) और उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार संपर्क (Cross-border Connectivity) को मजबूत करने और सांस्कृतिक व धार्मिक पर्यटन (Ramayana Circuit) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्य विशेषताएं / प्रमुख बिंदु:

  • धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व:
  • यह ट्रेन सेवा रामायण परिपथ (Ramayana Circuit) से जुड़े दो प्रमुख स्थलों—माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम और भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या को सीधे जोड़ेगी।
  • दूरी और ठहराव (Route & Stoppages):
  • ट्रेन जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt.) के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
  • प्रमुख व्यावसायिक ठहराव: जयनगर, मधुबनी, शीशों, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज (बिहार) और गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम (उत्तर प्रदेश)।
  • संचालन अनुसूची (Operating Schedule):
  • यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से शनिवार को जनकपुर धाम से तथा सोमवार को अयोध्या कैंट से प्रस्थान करेगी।
  • सामाजिक और आर्थिक प्रभाव:
  • इस रेल सेवा से धार्मिक श्रद्धालुओं के साथ-साथ शिक्षा, व्यवसाय और पारिवारिक कारणों से आवाजाही करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन और सीमावर्ती अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

स्टैटिक जीके फैक्ट्स (Static GK Facts):

  • नेपाल संघ राज्य (Federal Democratic Republic of Nepal):
  • राजधानी: काठमांडू | मुद्रा: नेपाली रुपया (NPR)।
  • राष्ट्रपति: रामचंद्र पौडेल (Ramchandra Paudel - 13 मार्च 2023 से)।
  • प्रधानमंत्री: बालेन्द्र शाह / बालेन शाह (Balendra Shah - 27 मार्च 2026 से)।
  • भारत-नेपाल सीमा पार रेल संपर्क:
  • पहली ब्रॉड-गेज (Broad-Gauge) अंतर्राष्ट्रीय रेल सेवा: जयनगर (बिहार, भारत) से कुरुथा (नेपाल) तक अप्रैल 2022 में शुरू की गई थी।
  • रामायण सर्किट (Ramayana Circuit):
  • भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना (पर्यटन मंत्रालय) के तहत चिन्हित 15 विषयगत सर्किटों में से एक।

वन-लाइनर क्विज़ (All Competitive Exams):

Q: हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा नेपाल के जनकपुर धाम से भारत के किस शहर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी गई है?

A: अयोध्या कैंट (उत्तर प्रदेश)

Q: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच स्वीकृत ट्रेन सेवा की कुल अनुमानित दूरी कितनी है?

A: लगभग 604 किलोमीटर

Q: वर्तमान में (2026) नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कौन हैं?

A: रामचंद्र पौडेल (राष्ट्रपति) और बालेन्द्र शाह / बालेन शाह (प्रधानमंत्री)

#IndianRailways #JanakpurAyodhyaTrain #IndiaNepal #RamayanaCircuit #NepalLeadership #BalenShah #CurrentAffairs #StaticGK

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

International

भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए UNRWA को $2.5 मिलियन की वित्तीय सहायता दी

भारत सरकार ने 'निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी' (UNRWA) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD 2.5 Million)...

Read · हिन्दी & English
International

UNAIDS की चेतावनी: फंडिंग में कटौती से अगले वर्ष फिर बढ़ सकते हैं HIV संक्रमण

संयुक्त राष्ट्र की एड्स एजेंसी UNAIDS की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानिमा (Winnie Byanyima) ने चेतावनी दी है कि अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में कटौती और मानवा...

Read · हिन्दी & English
International

नई दिल्ली में EU और IORA की पहली उच्च-स्तरीय समुद्री सुरक्षा गोलमेज बैठक आयोजित

यूरोपीय संघ (EU) और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) ने नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा पर अपनी पहली उच्च-स्तरीय गोलमेज बैठक (High-Level Roundtab...

Read · हिन्दी & English
International

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' का 20वां संस्करण नेपाल में शुरू

भारतीय सेना (Indian Army) और नेपाली सेना (Nepali Army) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' (Surya Kiran) का 20वां संस्करण नेपाल के रुपंदेही जिले...

Read · हिन्दी & English
International

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, रचा नया इतिहास

सौंदर्य प्रतियोगिता के 75वें संस्करण (75th Edition) में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) को 'मिस यूनिवर्स 2026' (Miss Universe 202...

Read · हिन्दी & English
International

पाकिस्तान के जीशान अली चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे

40 वर्षीय पायलट और पेलोड विशेषज्ञ मोहम्मद जीशान अली (Muhammad Zeeshan Ali) अंतरिक्ष में जाने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक और चीन के तियांगोंग अंतरिक...

Read · हिन्दी & English