करंट अफेयर्स - 07 जनवरी, 2025
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए Current Affairs -
- संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 07 जनवरी को ‘राष्ट्रीय बॉबलहेड दिवस’ (National Bobblehead Day 2025) मनाया जाता है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 07 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-CBI की ओर से विकसित ‘भारतपोल’ पोर्टल (BharatPol Portal) का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के सभी अनुरोधों के मामलों में कार्रवाई को सरल बनाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 08 जनवरी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस बीच पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार 06 जनवरी को मुंबई में ‘सड़क सुरक्षा अभियान-2025’ का उद्घाटन किया है।
- हाल ही में महाकुंभ मेला 2025 (Maha Kumbh 2025) की आधिकारिक वेबसाइट kumbh.gov.in पर 183 देशों के 33 लाख से अधिक लोगों ने जानकारी हासिल की है।
- राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम-NICDC ने संयुक्त अरब अमीरात में 6 से 8 जनवरी 2025 तक तीन दिनों के एक रोड शो की शुरूआत की है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा अंतरिक्ष में दो उपग्रहों के परीक्षण को 9 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षण 07 जनवरी की सुबह किया जाना था।
- हाल ही में चीन में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस-HMPV के फैलने की चिंताओं के बीच, कर्नाटक में भी HMPV के दो मामले सामने आए हैं।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 06 जनवरी को नई दिल्ली में ‘यूजीसी विनियम 2025’ का मसौदा जारी किया है। यह मसौदा उच्च शिक्षा में सुधार, समावेशिता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा।
- इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 06 जनवरी को नई दिल्ली में ‘पीएलआई योजना वन प्वाइंट वन’ (PLI Scheme) का शुभारंभ किया है।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
- नेपाल में मंगलवार 07 जनवरी की सुबह 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण-USGS के अनुसार, सुबह 6:35 बजे आए भूकंप का केंद्र लोबुचे के 93 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था।
- श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में 06 जनवरी से पांच दिनों का भारतीय फिल्म महोत्सव बॉलीवुड की हिट फिल्म 83 के प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ है। यह महोत्सव पूरे श्रीलंका में 10 जनवरी तक चलेगा।
- अमरीका के राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ (Joe Biden) ने देश के अधिकांश तटीय क्षेत्रों में अपतटीय तेल और गैस ड्रिलिंग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
- बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके पूर्व रक्षा सलाहकार सेवानिवृत्त मेजर जरनल तारिक़ अहमद सिद्दिक़ और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बेनज़ीर अहमद सहित 11 लोगों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
- सीरिया के नागरिक उड्डयन और वायु परिवहन के सामान्य प्राधिकरण के अनुसार सीरिया में ‘दमिश्क हवाई अड्डे’ (Damascus International Airport) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 7 जनवरी से फिर शुरू होंगी।
- ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो के अनुसार ताइवान में वर्ष 2024 में साइबर हमले की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी वृद्धि हुई है।
खेल करंट अफेयर्स
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड– BCCI ने आयरलैंड के खिलाफ भारत की आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की है। इस श्रृंखला में ‘स्मृति मंधाना’ (Smriti Mandhana) भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। वहीं दीप्ति शर्मा उप-कप्तान और ऋचा घोष तथा उमा छेत्री विकेट कीपर होंगी।
- भारत की अनाहत सिंह (Anahat Singh) ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में ब्रिटिश जूनियर ओपन में अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता है।
- इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, मुंबई सिटी एफसी ने 06 जनवरी को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में ईस्ट बंगाल एफसी को 3-2 से हराया है।
- WTT स्टार कंटेंडर 2025 टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के पहले क्वालीफाइंग राउंड में भारत के अनिर्बान घोष ने ईरान के नवीद शम्स को 3-2 से हराया है।
In News
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार 07 जनवरी को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे श्री क्षेत्र धर्मस्थल में क्यू कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे।
- दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 83 लाख से अधिक पुरुष, 71 लाख से अधिक महिलाएं और 1261 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं।
- 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Divas) 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि 50 से अधिक देशों के भारतीय प्रवासियों ने इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
- एशिया के सबसे बड़े एयरो शो ‘एयरो इंडिया’ 2025 का 15वां संस्करण 10 से 14 फरवरी के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित येलहंका में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का विषय है ‘रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’।
- मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 06 जनवरी को नई दिल्ली में ‘पंचायत से संसद’ कार्यक्रम के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पंचायतीराज संस्थाओं से चुनी गई करीब 500 महिला प्रतिनिधि भाग ले रही हैं।
- तेलंगाना राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सी. सुदर्शन रेड्डी ने 06 जनवरी को सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मसौदा मतदाता सूचियाँ जारी कीं हैं।
- दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 06 जनवरी को द्वारका स्थित ‘जानकी चौक’ पर दो ग्रेनाइट पत्थर से बनी तेंदुए की मूर्तियों का अनावरण किया है।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 06 जनवरी को नई दिल्ली के राजघाट पर गांधी दर्शन आर्ट गैलरी और प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया है। इस गैलरी में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी के ऐतिहासिक योगदान को दर्शाया गया है।
- तमिलनाडु विधानसभा का शीतकालीन सत्र 06 जनवरी से शुरू हुआ है। बता दें कि यह सत्र 11 जनवरी तक चलेगा।
करंट अफेयर्स - 31 जुलाई, 2026 I Current Affairs 31 July, 2026
1. विश्व रेंजर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 31 जुलाई2. पुरुषों की 100 मीटर T47 एक स्प्रिंट इवेंट में भारत के दिलीप महादु गावित ने कौन सा पदक जीता है? – स्वर्ण पदक3. दुर्लभ मृदा तत्व के लिए एक्सप्लोर\u094
करंट अफेयर्स - 29 जुलाई, 2026 I Current Affairs 29 July, 2026
1. भारत का प्रमुख समुद्री और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी 2026’ को लॉन्च किया है? – गुजरात2. मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना किस राज्य मे\u
करंट अफेयर्स - 30 जुलाई, 2026 I Current Affairs 30 July, 2026
1. भारत का प्रमुख समुद्री और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी 2026’ को लॉन्च किया है? – गुजरात2. मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना किस राज्य मे\u
करंट अफेयर्स - 29 जून, 2026 I Current Affairs 29 June, 2026
1. भारत ने हाल ही में ऑपरेशन अमिस्ताद को किस देश में शुरू किया है? – वेनेजुएला2. हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बन गया है? – भारत3. चर्चा में रही हेलिना मिसाइल को कि\u
करंट अफेयर्स - 29 जुलाई, 2026 I Current Affairs 29 July, 2026
1. माइक्रोपोरेलस कोल्हापुरेंसिस नामक पॉलीपोर फंगस की एक नई प्रजाति की खोज कहाँ की गयी है? – कोल्हापुर2. राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन \u
करंट अफेयर्स - 28 जुलाई, 2026 I Current Affairs 28 July, 2026
1. 27 जुलाई 2026 को भारत के महान राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गयी? – 11 वीं2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नए ऑफिस कॉम्प्लेक्स ‘आयकर सिंधु’ का उ
करंट अफेयर्स - 27 जुलाई, 2026 I Current Affairs 27 July, 2026
1. भारत का नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री किसे नियुक्त किया गया है? – प्रल्हाद जोशी2. सारनाथ किस राज्य में स्थित है जिसे हाल ही में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है? – उत्तर प्रदेश3. अंतर्राष्ट्री
करंट अफेयर्स - 25 जुलाई, 2026 I Current Affairs 25 July, 2026
1. 23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया? – ग्लासगो2. भारत के पहले 100 MWh वैनेडियम फ्लो बैटरी प्रोजेक्ट को किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? – गुजरात3. 16 वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आ\
करंट अफेयर्स - 25 जुलाई, 2026 I Current Affairs 25 July, 2026
1. 23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया? – ग्लासगो2. भारत के पहले 100 MWh वैनेडियम फ्लो बैटरी प्रोजेक्ट को किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? – गुजरात3. 16 वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आ\
करंट अफेयर्स - 24 जुलाई, 2026 I Current Affairs 24 July, 2026
1. 23 जुलाई 2026 को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की कौन सी जयन्ती मनाई गयी? – 120 वीं2. 80,000 से अधिक स्कूली बच्चों को वापस कक्षाओं में लाने के लिए समरस विद्या सेतु मेगा अभियान किस राज्य में शुरू किया ग\u0
करंट अफेयर्स - 23 जुलाई, 2026 I Current Affairs 23 July, 2026
1. मिशन गोल्डन स्पाइस निम्न में से किस राज्य में लॉन्च किया गया है? – मेघालय2. मछली पकड़ने की सब्सिडी पर WTO समझौते को स्वीकार करने वाला भारत कौन सा सदस्य बन गया है? – 123 वां3. भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी \u
करंट अफेयर्स - 22 जुलाई, 2026 I Current Affairs 22 July, 2026
1. ICC के जून 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसने जीता है? – नाथन स्मिथ2. समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला चौथा राज्य कौन बन गया है? – मध्य प्रदेश3. पृथ्वी की दूसरी सबसे पुरानी ऑर्बिकुलर \u091
करंट अफेयर्स - 20 जुलाई, 2026 I Current Affairs 20 July, 2026
1. उत्तराखंड की पहली GI टैग उत्पाद गैलरी कहाँ शुरू की गयी है? – हल्द्वानी2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में 111 वें सदस्य के रूप में किसे शामिल किया गया है? – मॉरिशस3. सर गैरफील्ड सोबर्स किस खेल के म\u09
करंट अफेयर्स - 14 जुलाई, 2026 I Current Affairs 14 July, 2026
1. भारत ने इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में कौन सा स्थान हासिल किया है? – पहला2. विंबलडन 2026 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है? – जैनिक सिनर3. एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किसक\u
करंट अफेयर्स - 13 जुलाई, 2026 I Current Affairs 13 July, 2026
1. राजधानी दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? – अमित शाह2. वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ़ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) की 2026 की ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग मे\u090
करंट अफेयर्स - 11 जुलाई, 2026 I Current Affairs 11 July, 2026
1. एआई समिट 2027 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – जिनेवा2. हैप्पी सिटी इंडेक्स 2026 में शामिल भारत का एकमात्र शहर कौन सा है? – जयपुर3. शिक्षको को कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने के लिए किस राज्य में गुरु दक्षिणा ना