Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

26 जनवरी का इतिहास (26 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 57 entries

Share

26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए इस दिन को पूर्ण स्वराज दिवस ​​घोषित किया। बाद में 26 जनवरी...

26 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत का संविधान बनाया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था। 1950 में भारत को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इसी दिन को चिह्नित करने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। 

स्वतंत्र भारत में बार 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था। पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन दिल्ली में पुराने किले के सामने स्थित इरविन स्टेडियम जिसे अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जाना जाता है में 26 जनवरी के परेड आयोजित की गई थी।

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010-
    • भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
    • भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
  • 2008-
    • 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। 
    • एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।
    • ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।
  • 2006 - फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।
  • 2005 -
    • गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
    • प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
  • 2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • 2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
  • 2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
  • 2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
    • आज ही के दिन प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
    • 26 जनवरी के दिन ही संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया था।
  • 2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
  • 1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
  • 1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
  • 1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
  • 1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
  • 1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
  • 1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • 1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।
  • 1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • 1950-
    • भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
    • स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
    • उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
    • वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया
    • भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
  • 1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
  • 1931 -
    • हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।
    • 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
  • 1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
  • 1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
  • 1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1556 - मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।

26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।
  • 1937 - आचार्य चंदना - जैन धर्म की आचार्य हैं।
  • 1933 - 26 जनवरी के दिन ही निर्देशक अनिल गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।
  • 1918 - 26 जनवरी के दिन ही राजनीतिज्ञ भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1906 - सत्यवती देवी - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।

26 जनवरी को हुए निधन

  • 2015 - आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।
  • 2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
  • 2012 - एम. ओ. एच. फ़ारूक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
  • 1954 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
  • 1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कायचिकित्सक।

26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गणतंत्र दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.