Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 40 entries

Share

देश और दुनिया में 29 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

दिल्ली की प्रसिद्ध इमारतों में से एक लाल किला, जहां से प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लाल किले के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि इसकी नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था। 

29 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1993 में 29 अप्रैल के ही दिन ब्रिटिश राजशाही के बकिंघम पैलेस को लोगों के लिए खोला गया था। 29 अप्रैल का दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि 2020 में मशहूर भारतीय अभिनेता इरफान खान दुनिया से विदा हो गए थे।

29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2011 - आज ही के दिन लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन की शादी हुई थी।
  • 2010 -
    • भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत 'आईएनएस शिवालिक' को नौसेना में शामिल किया।
    • भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
  • 2008 -
    • ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
    • तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
  • 2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
  • 2005 - सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।
  • 1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
  • 1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
  • 1993 - आज ही के दिन पहली बार बकिंघम पैलेस को जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए 8 पाउंड का टिकट लगता था।
  • 1991 - 29 अप्रैल को बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में 1. 38 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1939 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
  • 1930 - आज ही के दिन ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत हुई थी।
  • 1903 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
  • 1813 - 29 अप्रैल को ही अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया गया था।
  • 1661 - आज ही के दिन चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा कर लिया था।
  • 1639 - आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई थी।

29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - लावू श्री कृष्णा देवरायालू - वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1970 - आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म हुआ था।
  • 1965 - दीपिका चिखालिया - रामानन्द सागर के सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री हैं।
  • 1958 - 29 अप्रैल के दिन ही भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म हुआ था।
  • 1946 - अजीत जोगी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1938 - ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं।
  • 1936 - ज़ुबिन मेहता - भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
  • 1919 - अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक
  • 1848 - राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार
  • 1547 - भामाशाह - मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।

29 अप्रैल को हुए निधन

  • 2020 - इरफ़ान ख़ान - भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
    • कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
  • 2000 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 1999- केदार शर्मा - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार
  • 1997 - आर. एन. मल्होत्रा - भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर
  • 1988 - बृष भान - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1979 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक
  • 1960 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
  • 1958 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।

29 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.