Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

30 अप्रैल का इतिहास (30 April Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 30 entries

Share

देश और दुनिया में 30 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और...

30 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1598 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था। 1789 में 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
  • 2013 - आज ही के दिन नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने थे।
  • 2010 - 30 अप्रैल के दिन ही अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से और प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया था।
  • 2008 - आज ही के दिन चालक रहित विमान “लक्ष्य” का उड़ीसा के बालासोर में समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
  • 2007 - 30 अप्रैल के दिन ही नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 2006 - आज ही के दिन 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली थी।
  • 2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
  • 2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
  • 2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
  • 2001 - 30 अप्रैल के दिन ही फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास किया गया था।
  • 2000 - आज ही के दिन आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में खत्म हुआ था।
  • 1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
  • 1991 - आज ही के दिन अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था।
  • 1985 - 30 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने थे।
  • 1908 - 30 अप्रैल के दिन ही खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था।
  • 1864 - आज ही के दिन न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना, जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया था।
  • 1789 - 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 1598 - 30 अप्रैल के दिन ही अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था।
  • 1563 - आज ही के दिन यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया था।

30 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1967 - मीनाक्षी लेखी - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं।
  • 1966 - बीसेट्टी वेंकट सत्‍यवती - आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1949 - एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव हैं।
  • 1927 - फ़ातिमा बीबी - भारत में सर्वोच्च न्यायालय की भूतपूर्व न्यायाधीश थी।
  • 1909 - आर. शंकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1870 - दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

30 अप्रैल को हुए निधन

  • 2021 - रोहित सरदाना - भारतीय समाचार वक्ता थे।
  • 2020 - चुनी गोस्वामी - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।
    • ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
  • 2011 - दोरजी खांडू - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1837 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.